पुनर्जन्म और आवागमन की कल्पना में 2 बड़ी कमियाँ हैं

जो लोग पुनर्जन्म या आवागमन में विश्वास करते हैं, यह लेख उनके लिए है।

पुनर्जन्म को आवागमन के अर्थ में लिया जाता है और इसमें एक कमज़ोर बात यह है कि

हर जन्म से पहले एक जन्म मानना आवश्यक है, जिसके कर्मों का फल भोगने के लिए दूसरा जन्म हुआ। फिर उससे पहले का जन्म क्यों हुआ?

वह उससे पहले के जन्म के कर्मफल भोगने के लिए हुआ।

इस प्रकार हर जन्म से पहले एक जन्म मानना पड़ता है और कोई भी जन्म सबसे पहला जन्म नहीं कहलाता। इस आवागमन को मानने से यह स्पष्ट नहीं होता कि मनुष्य का पहला जन्म कब और क्यों हुआ?

वैज्ञानिक बताते हैं कि धरती पर मनुष्यों से पहले पेड़ पौधे और पशु पैदा हुए?

ये किस पाप की सज़ा भुगतते रहे जबकि अभी धरती पर मनुष्यों ने कोई पाप ही नहीं किया था?

पहले मनुष्य होते, वे पाप करते तो वे पापी पेड़-पौधे और पशु-पक्षी बनते लेकिन विज्ञान ने सिद्ध किया है कि पहले पेड़-पौधे और पशु-पक्षी बने। उनके बाद धरती पर मनुष्य पैदा हुआ।



Comments

Popular posts from this blog

Work Rampur के एक WORKer के साथ Dialogue इस विषय पर कि 'क्या वेद ईशवाणी हैं?'

ऊँ शब्द कौन बोलता है?